#सीतापुर:इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, सामान जलकर राख.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश): नगर के नवीन चौक स्थित राधिका पुरी क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हबीबपुर मुख्य मार्ग अहाता कप्तान स्थित 'लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल' की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

देर रात करीब 1:30 बजे दुकान से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुकान स्वामी रंजीत तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित रंजीत के अनुसार, दुकान में रखी वायरिंग, बल्ब, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जरूरी कागजात और गल्ले में रखे 5 से 7 हजार रुपये जल गए। दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक मदद व निष्पक्ष जांच की मांग की है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ